Aam Ka Ped Kaise Lagaen और साथ ही जानिए आम का पेड़ कितनी दूरी पर लगाना चाहिए

यदि आप जानना चाहते हैं कि Aam Ka Ped Kaise Lagaen और कितनी दूरी पर लगे तो यहा आपको आम के पेड़ से सभी संबंधित जानकारी दी गई है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे आम के आम गुठलियों के दाम कैसे लिए जा सकते हैं। आम भारत का प्रमुख फल है इसको फलों का राजा भी कहा जाता है. आम मनुष्य के स्वास्थ्य की लिए लाभदायक होता है क्योंकि इसमें सभी खनिज तत्व पाए जाते हैं सबसे ज्यादा इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन आम के पेड़ लगाने के लिए मानसून का मौसम सबसे अच्छा रहता है तो आईए जानते हैं हम का पेड़ लगाने के लिए कुछ जरूरी क्या होगी।

अगर आप अपने घर में आम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो बरसात की पहली बारिश के बाद आपको इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए अगर आप अपने किचन गार्डन में आम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो आपको आम की बोनी किस्म आम्रपाली, अंबिका या आरुणि को लगाना चाहिए।

सबसे ज्यादा आम का पेड़ लगाने के लिए बीज का प्रयोग किया जाता है जबकि आम का पेड़ लगाने के लिए कलम या ग्राफ्टिंग का भी प्रयोग किया जा सकता है किंतु बीज के द्वारा आम का पेड़ लगाने में कोई कठिनाई नहीं आती है आम के पेड़ को भरपूर मात्रा में धूप की आवश्यकता होती है आम का पेड़ लगाने से पहले भूमि की तैयारी करना बहुत आवश्यक होता है।

आम के आम गुठलियों के दाम

आईए जानते हैं Aam Ka Ped Kaise Lagaen और आप कैसे आम के आम गुठलियों के दाम कैसे ले सकते हैं हम सभी अपने घर पर आम के मौसम में आम खाते हैं किंतु हमें आम के बीजों की जानकारी न होने के कारण अब उनके बीजो को कूड़े में फेंक देते हैं लेकिन यदि आप उनके बीच को आम के पेड़ लगाने में प्रयोग करें तो पूरी दुनिया में आम के पेड़ इतने हो जाएंगे की आपको आम बाजार से खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सबसे पहले आप आम खाने के बाद जो गुठली निकलती है उसको अच्छी तरह से धोने के बाद उसको एक से दो दिन के लिए धूप में सुखा दें. धूप में सूखने के बाद आप अपने खेत में या अपने घर पर गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद के साथ आम की गुठली को मिट्टी में मिलाकर बरसात मौसम के शुरुआत में बो देते है।

गुठली की बुवाई के बाद हल्का पानी दे देते हैं और खुले स्थान पर रख देते है 20 से तैयार किए गए पौधे पर ज्यादा समय बाद फल आने शुरू होते हैं इसलिए इनकी ग्राफ्टिंग करके कम समय में ही फल प्राप्त किया जा सकते हैं।

लगभग 1 महीने बाद बाद आप देखेंगे कि आपके बीज या आम की गुठली का अंकुरण शुरू हो गया है जिसको आप अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी लगा सकते हैं तो इसे कहते हैं आम के आम गुठलियों के दाम, अपने आम भी खा लिया और आम की जो गुठनी निकली वह भी आपको भविष्य में कमाई के साथ-साथ आम भी खाने को देगी।

Aam Ka Ped Kaise Lagaen

आम की गुठली से तैयार किए गए पौधे को दूसरी जगह लगाने के लिए पौधे को चारों ओर से खुदाई करके निकाल लेते हैं परंतु ध्यान रहे खुदाई करते समय पौधे की जड़ को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

इसके बाद 1 फुट गहरा और 1 फुट चौड़ा गड्ढा तैयार किया जाता है यह गड्ढा पौधा लगाने से 1 महीने पहले तैयार करना चाहिए ताकि अगर कोई गड्ढे में हानिकारक किट हो तो वह मर जाते हैं यदि आप तुरंत गड्ढा खोदकर पौधा लगाना चाहते हैं तो आपको कीटनाशक का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि आपकी आपके पौधे की जड़ को कोई नुकसान न पहुंचे।

तुरंत गड्डा खोदकर बीज बुवाई करने से पहले मिट्टी को क्लोरपैरी फोर्स पाउडर से उपचारित कर लेना चाहिए अन्यथा आपके पौधे पर किट का प्रकोप हो सकता है इसके साथी 2 किलो सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग किया जाता है। इसके बाद गड्डे के बीच में पौधे का रोपण करते हैं।

आम का पेड़ किस दिन लगाना चाहिए

आम का पेड़ लगाने के लिए बरसात के दिन सबसे उपयुक्त होते हैं आम के पेड़ की बुवाई जून महीने से लेकर अगस्त महीने के बीच में की जा सकती है यदि आप सर्दियों में आम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो जनवरी से फरवरी का महीना आम का पेड़ लगाने के लिए उपयुक्त समय होता है।

आम का पेड़ कितनी दूरी पर लगाना चाहिए

आम के पेड़ की दूरी कई कारणों पर निर्भर करती है जैसे आम की किस्म, मिट्टी की गुणवत्ता और आपका लक्ष्य, कुछ किस्मे ज्यादा फैलती है इसलिए उनकी दूरी 10 से 12 मीटर रखी जाती है जबकि कुछ इसमें लंबाई में अधिक होती है इसलिए उनकी दूरी 8 से 10 मीटर की रखी जाती है जबकि कुछ बोनी किस्मे होती है उन्हें 5 से 6 मीटर की दूरी पर लगाया जा सकता है।

आम का पेड़ लगाते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

  • अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार आम के बीच का चुनाव करना चाहिए।
  • यदि आप अपने घर पर आपका पेड़ लगाना चाहते हैं तो आप आम्रपाली किस्म का चुनाव कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास आम के पेड़ या पौधे नहीं है तो बाजार में जाकर अच्छी नर्सरी से आम के पौधे ले सकते हैं।
  • आम का पौधा लगाते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए की पौध किसी कीट या रोग से प्रभावित तो नहीं है।
  • आम के बीच को सुखाने के लिए आप एक कागज के तकिए में रख सकते हैं और इसको धूप और हवादार जगह पर दो से तीन सप्ताह तक सुखा सकते हैं।
  • या आप सुखी की मिट्टी में भी दबाकर रख सके इससे भी अंकुरण जल्दी हो जाता है।
  • आम के पौधों को आप घर पर या अपने खेत में लगा सकते हैं किंतु इसको खुले और धुप वाले स्थान पर लगाना चाहिए।
  • आम का पौधा लगाने के बाद शाम के समय हल्की सिंचाई अवश्य करनी चाहिए ताकि नमी बनी रहे।
  • आम का पौधा सीधा लगाना चाहिए।
  • आम के पौधे के चारों ओर बाढ़ लगा देनी चाहिए ताकि कोई जानवर आम के पौधे को नुकसान न पहुंच सके।
  • आम के पेड़ लगाने के बाद उनके रोग और किट से बचाने के लिए नियमित देखभाल करते रहना चाहिए।
  • आम के पेड़ को बलुई दोमट मिट्टी में लगाना चाहिए।
  • अच्छा उत्पादन लेने के लिए गाय के गोबर के साथ नीम की खली का उपयोग कर सकते हैं।
  • पौधे से जल्दी फल लेने के लिए आप ग्राफ्टिंग का प्रयोग अवश्य करें।

इस प्रकार आप समझ गए होंगे कि Aam Ka Ped Kaise Lagaen और कितनी दूरी पर लगाने चाहिए आम के पेड़ से कुछ सालों के बाद आम लगे चालू हो जाते हैं लेकिन यदि आप ग्राफ्टिंग से पौधे तैयार करते हैं तो आम के पेड़ों पर जल्दी फल लगने लगते हैं इस प्रकार आप आम के पेड़ आसानी से आम की गुठली का प्रयोग करके अपने घर पर या खेत में लगा सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े: –

Leave a Comment