Gobar ki Khad Aur Compost Khad Mein Antar|गोबर की खाद का रेट| गोबर की खाद और कंपोस्ट खाद में अंतर

Gobar ki Khad aur Compost Khad Mein Antar: फसल में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को सही उर्वरक का चयन करना महत्वपूर्ण कार्य होता है वर्तमान समय में गोबर की खाद और कम्पोस्ट खाद का प्रचलन अधिक हो गया है क्योंकि बाजार में ज्यादातर खाने वाले पदार्थ में केमिकल खादो का अधिक उपयोग किया जा रहा है इससे बचने के लिए लोग अब गोबर की खाद और कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने लगे हैं जिसका दूसरा कारण यह है कि यह अन्य खाद की तुलना में सस्ता भी होता है आईए जानते हैं गोबर की खाद का रेट क्या होता है और आपकी फसल को इन खादो से क्या-क्या लाभ होते हैं।

गोबर की खाद और कम्पोस्ट खाद दोनों ही प्राकृतिक खाद है जिनका उपयोग पौधों की वृद्धि और विकास के लिए होता है यह पौधे को पोषक तत्व प्रदान करते हैं इन दोनों करो में कुछ समानताएं भी हैं क्योंकि यह दोनों खाद्ये कार्बनिक पदार्थ से मिलकर बनते हैं इन दोनों खादों में पौधों के लिए सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं हालांकि इन दोनों खादों में कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी है तो आईए जानते हैं।

Gobar ki Khad aur compost Khad Mein antar | गोबर की खाद और कंपोस्ट खाद में अंतर

कम्पोस्ट खाद (Compost Manure)

कम्पोस्ट खाद एक जैविक खाद है कंपोस्ट खाद पौधों के अवशेष पदार्थ जैसे घर का कूड़ा कचरा मनुष्य का मलमूत्र पशुओं का गोबर आदि का जीवाणु द्वारा विशेष परिस्थितियों में विच्छेदन होने के बाद यह खाद तैयार होता है इसमें कार्बनिक पदार्थ की मात्रा अधिक होती है जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है।

एक अच्छा कम्पोस्ट गंद रहित होता है यह भूरे काले रंग का भुरभुरा पदार्थ होता है यह 0.5 से 1.0 प्रतिशत अन्य गोण पोषक तत्व भी पाए जाते हैं कम्पोस्ट खाद को कूड़ा खाद भी कहते हैं कम्पोस्ट खाद में पौधों के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे नाइट्रोजन फॉस्फोरस कैल्शियम पोटेशियम मैग्नीशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व जो पौधों के विकास और उत्पादन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

कम्पोस्ट खाद में क्या विशेषता होती है (What are the characteristics of compost)

  • कम्पोस्ट खाद में हल्की बदबू आती है।
  • इस खाद को तैयार करने पर किसी भी प्रकार से मच्छर या मक्खी बढ़ाने का खतरा नहीं रहता है।
  • यह मिट्टी की संरचना में सुधार करता है।
  • मिट्टी में वायु संचार को सुधरता है।
  • मिट्टी की जलधारण क्षमता को भी बढ़ता है।
  • पानी को पौधे की जड़ों तक पहुंचने में भी सहायता करता है।
  • मिट्टी में रहने वाले लाभकारी कीटो की भी सुरक्षा करता है।
  • यह 100% प्राकृतिक खाद्य है।
  • यह खाद देखने में मिट्टी जैसी भूरे रंग की होती है।

कम्पोस्ट खाद प्रयोग करने से क्या-क्या लाभ होते हैं (What are the benefits of using compost)

  • कम्पोस्ट खाद्य प्रयोग करने से पौधों को सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन फॉस्फोरस पोटेशियम कैल्शियम मैग्नीशियम सल्फर आदि प्राप्त हो जाते हैं।
  • कम्पोस्ट खाद में कार्बनिक पदार्थ पाया जाता है जो आपकी मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है।
  • इसका उपयोग करने से मिट्टी भुरभुरी और हल्की हो जाती है जिसके कारण वायु संचार और जल धारण क्षमता में सुधार होता है।
  • इसका उपयोग करने से मिट्टी में लगने वाले रोग और कीटों का प्रकोप कम हो जाता है।
  • लाभदायक सूक्ष्म जीवों की सक्रियता बढ़ जाती है।
  • यह खाद अन्य खाद की तुलना में सस्ता होता है।
  • इसके उपयोग से मृदा अपरदन में कमी आती है।

इसे भी पढ़े: नैनो यूरिया का उपयोग कैसे करें और नैनो यूरिया की सम्पूर्ण जानकारी

गोबर की खाद (Cow dung Manure)

गोबर की खाद बनाना सबसे आसान प्रक्रिया है क्योंकि इसमें कोई खास साइंस की आवश्यकता नहीं होती है इस खाद को गांव के किसान बहुत आसानी से तैयार कर देते हैं इसको तैयार करने के लिए पशुओं के गोबर मलमूत्र और अन्य पोषक पदार्थ को मिलाकर बनाया जाता है यह गोबर का अपघटन होने के पश्चात प्राप्त होती है गोबर की खाद एक बहुमुखी खाद होती है जो पौधों को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।

गोबर की खाद एक प्राचीन खाद है जो सबसे पहले पौधों के वृद्धि विकास के लिए प्रयोग की जाती थी यह वातावरण और खेत की मिट्टी के लिए बहुत अच्छी होती है क्योंकि यह एक जैविक खाद है गोबर की खाद में सही प्रकार के आवश्यक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन फॉस्फोरस पोटेशियम कैल्शियम मैग्नीशियम गंधक लोहा मैग्नीशियम तांबा जस्ता आदि पाए जाते हैं इसलिए इसके प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है।

गोबर के खाद की मुख्य विशेषताएं (Main Features of cow Dung manure)

  • यह 100% प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खाद है।
  • गोबर की खाद को कूड़े कचरे मनुष्य के मल मूत्र द्वारा तैयार नहीं किया जाता है।
  • गोबर की खाद में किसी भी प्रकार का कोई रासायनिक पदार्थ नहीं होता है।
  • यह पौधों और मिट्टी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होती है।
  • गोबर की खाद प्रयोग करने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है।
  • गोबर की खाद मिट्टी को बांधकर रखती है।

गोबर की खाद से क्या-क्या लाभ होते हैं (What are the benefits of cow dung manure)

  • गोबर की खाद प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ फसल की पैदावार में भी वृद्धि होती है।
  • गोबर की खाद प्रयोग करने से मिट्टी में वायु संचार अच्छा होता है।
  • मिट्टी की जलधारण क्षमता और जल को ग्रहण करने की क्षमता में सुधार होता है।
  • मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है।
  • मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है।
  • पौधों का विकास अच्छा होता है।
  • गोबर की खाद सस्ती होती है।
  • गोबर की खाद से कार्बनिक पदार्थ के विच्छेदन से कार्बन डाइऑक्साइड मिलती है और अनेक घुलनशील कार्बन कार्बोनेट और बाइकार्बोनेट बनती है।
  • इसका उपयोग करने से पौधे जल्दी विकसित होते हैं और जड़ों का विकास अच्छा होता है।
  • गोबर की खाद का इस्तेमाल करने से खेत में केंचुए की संख्या में वृद्धि होती है जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है।

निष्कर्ष: –

हम आशा करते हैं कि Gobar ki Khad Aur compost Khad Mein Antar से संबंधित जानकारी आपको पसंद आई होगी इसलिए लेख को पढ़ने के बाद निष्कर्ष निकलता है कि दोनों ही पौधों के लिए बहुत लाभकारी है यह दोनों ही खाद जैविक खाद होते है क्योंकि इनका निर्माण प्राकृतिक तरीके से किया जाता है इस लेख को पढ़ने के बाद हम कह सकते हैं कम्पोस्ट खाद और गोबर की खाद में कोई खास अंतर नहीं होता है दोनों एक समान कार्य करती है इसलिए हम इन दोनों खाद का प्रयोग अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: 

Leave a Comment